घाटशिला, फरवरी 4 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की ग्वालकाटा पंचायत की जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा के विरुद्ध नौ गांव के कार्डधारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानदार द्वारा विगत तीन माह का चावल लाभुकों को नहीं दिया गया है। लाभुकों को माह नवंबर, दिसंबर-2025 व जनवरी-2026 तीनों माह का राशन देंगे कहकर दुकानदार द्वारा ई पोस मशीन में लाभुकों की पंचिंग करा ली गयी है। दुकानदार द्वारा बुधवार 4 फरवरी को राशन देने का तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन बुधवार को विभिन्न गांवों से जब लाभुक राशन लेने दुकान पहुंचे तो देखा कि जविप्र दुकान बंद है। लाभुकों द्वारा दुकानदार को फोन करने पर फोन नहीं उठाया जा रहा है। इससे लाभुकों में काफी आक्रोश है। राशन नहीं मिलने पर नाराज लाभुकों में राम सोरेन, मिर्जा मार्डी, लोचन पुराण, राम साईं सोरेन, भवेश देव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.