गंगापार, मई 31 -- प्रदेश सरकार द्वारा नदियों के संरक्षण और उनके पुनरूत्थान के लिए पांच जून वर्ष 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरांव के लपरी नदी के पास करबालपुर और मांडा ब्लॉक के कर्णावती नदी के पुनरुत्थान के लिए विधायक राजमणि कोल और तत्कालीन सीडीओ गौरव कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद मनरेगा योजना में कार्य शुरू कराया था, जिसके लिए नौ गांवों से होकर गुजरने वाली इस नदी की खोदाई के लिए एक करोड़ तेरह लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति ली गयी, जिस पर लगभग 50,95,853 रुपये मजदूरी के नाम पर खर्च भी कर दिए गए लेकिन नदी की स्थिति नहीं सुधर पायी। आज भी नदी घास-फूस और आसपास से आई मिट्टी और गन्दगी से भरी पड़ी है। वर्ष 2022 में शुरू हुए खोदाई के महज दस दिन बाद बरसात होने के बाद दूसरे वर्ष फिर कार्य शुरू हुआ लेकिन फिर खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया। 20 गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.