लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। गायत्री परिवार की ओर से रविवार को आशियाना के सेक्टर-एन स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में लोगों ने यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। विश्व कल्याण की कामना के साथ संगीतमय वातावरण में यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मेदांता अस्पताल ने मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। वहीं, केजीएमयू ने देहदान, नेत्रदान और अंगदान की जागरूकता के लिए कैंप लगाया और लोगों को इसकी जानकारी दी। एक्यूप्रेशर कैंप भी लगाया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.