सोनभद्र, फरवरी 19 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के नोनी सरवट गांव में स्थित शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को प्रवचन सुनने और महायज्ञ में हवन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु का तांता लगा रहा। इस दौरान कथा वाचिका कंचन चौबे के माध्यम से गायत्री मंत्र की महिमा का वर्णन किया। व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए शांतिकुंज हरिद्वार धाम से आई कथा वाचिका कंचन चौबे ने गायत्री मंत्र की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इसके जप में लोक परलोक दोनों का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण ब्रह्मांड में विभिन्न जीव जंतुओं प्राणियों की कुल 84 लाख योनियां मानी जाती है। इन योनियों में मानव शरीर सबसे दुर्लभ है। बड़े भाग्य से मनुष्य योनि प्राप्त होती है, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।...