साहिबगंज, मार्च 2 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को बोरियो प्रखंड के बांझी बाजार में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन करा रहे पुरोहित संजीत ने कहा की जिस तरह से गौ, गंगा, गीता हमारी मां हैं उसी तरह भूमि भी हमारी पूज्य माता है। जिनके गोद में पलकर हम सभी धन्य होते हैं। मौके पर उन्होंने वैदिक रीति से ध्वजारोहण कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत मंगल भजन से हुई। महायज्ञ के संयोजक सुशील भगत ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ की देखरेख में आयोजित इस महायज्ञ में सभी तरह के संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे। 4 मार्च मंगल वार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला जाएगा। वहीं बुधवार को देव आवाह्न एवं गायत्री हवन यज्ञ शुरू होगा। महायज्ञ में गायत्री माता, यज्ञ भगवान, काली माता, गणेश भगवान और वीर हनुमान की मूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.