रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय नौसेना की जरूरतों को रांची के लोक उपक्रम और फौलादी कर रहे हैं। एचईसी और सेल ने नौसेना के लिए खास स्टील तो विकसित किया ही, नौसेना की कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अनुसंधान और शोध भी कर रहे हैं। एचईसी ने समुद्र की गहराइयों में भारत की सामरिक ताकत बढ़ायी है, जिसे पनडुब्बी निर्माण परियोजना के स्वदेशीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना गया है। एचईसी ने पनडुब्बी में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले ढांचागत हिस्सों को बनाया है। समुद्री पानी और हवा के कारण धातु पर जंग लगने का खतरा अधिक होता है। स्टील में कार्बन, फॉस्फोरस और सल्फर की मात्रा को संतुलित रखते हुए विशेष गुणवत्ता नियंत्रण के लिए खास उपकरण का निर्माण एचईसी ने किया है। फोर्जिंग की तकनीक से एचईसी ने भारतीय नौसेना को काफी मजबूती दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.