नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नौसेना को चार राफेल विमानों की पहली खेप 2029 में मिलेगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। नौसेना प्रमुख ने बताया कि नौसेना के लिए 26 राफेल विमानों की खरीद के लिए इसी साल अप्रैल में फ्रांस के साथ समझौता किया गया था। समझौते के पांच साल के बाद चार विमानों की पहली खेप 2029 में नौसेना को मिलेगी। इससे नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। अभी तक नौसेना के पास मिग-29 लड़ाकू विमान हैं। राफेल का नौसेना संस्करण कहीं ज्यादा आधुनिक है। आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना के आक्रामक रुख के कारण पाकिस्तानी नौसेना को अपने बंदरगाहों के करीब रहने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.