नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नौसेना के लिए अधिकांश जंगी पोतों का निर्माण अब देश में ही किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जंगी पोत निर्माण में स्वदेशी सामग्री का उपयोग इस साल बढ़कर 84 फीसदी तक पहुंच गया है। यह पहली बार है जब जंगी पोतों के निर्माण में इतना अधिक स्वदेशी कंटेंट इस्तेमाल हो रहा है। नियम के अनुसार, जिस सामग्री में 50 फीसदी से अधिक स्वदेशी कंटेंट होता है, उसे 'मेड इन इंडिया' माना जाता है। रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नौसेना के लिए अब तक 100 से अधिक जंगी पोत और नौकाएं देश में बनाई जा चुकी हैं, जिनमें स्वदेशी कंटेंट 50 फीसदी से अधिक रहा है। इन जंगी पोतों का निर्माण रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां करती हैं, हालांकि अब निजी क्षेत्र की कंपनियां भी इसमें सहयोग कर रही हैं। रिप...