कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेवी के जवानों के लिए ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री में स्पोर्ट्स शूज बनाने की तैयारी तेज हो गई है। अभी सैंपल शूज तैयार किया जा रहा है, जो इंटरनेशनल फुटवियर कंपनी एडीडास की टीम के साथ हो रहा है। इसी साल की शुरुआत में रक्षा मंत्रालय की डीपीएसयू ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड के साथ करार हुआ है। इस करार का उद्देश्य भारतीय फौजों के जवानों समेत सशस्त्र बलों को बूट के साथ स्पोर्ट्स के जूते भी उपलब्ध कराना है। ओईएफ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा और एडिडास इंडिया मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के जीएम विजय चौहान, निदेशक विधिक विवेक त्यागी ने करार पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय नौ सेना के कंट्रोलर ऑफ लॉजिस्टिक्स वाइस एडमिरल रजत कपूर और टीसीएल के सीएमडी सुनील दाते की मौजूदगी में यह समझौता हुआ। सैंपल बनने के बाद ...