नई दिल्ली, मई 21 -- भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में एक खास जहाज को शामिल किया है। INSV कौंडिन्य नाम के इस जहाज को नौसेना ने बुधवार को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। कर्नाटक में रणनीतिक रूप से अहम कारवार नेवल बेस पर आयोजित हुए एक समारोह में पारंपरिक रूप से निर्मित INSV कौंडिन्य को आधिकारिक रूप से नौसेना का हिस्सा बनाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह जहाज भारत की अनूठी परंपराओं का प्रतीक है। अधिकारियों ने बताया है कि नौसेना में इसका शामिल होना और नामकरण एक असाधारण परियोजना का हिस्सा है जो भारत की समृद्ध जहाज निर्माण विरासत का जश्न मनाती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जहाज पांचवीं शताब्दी के जहाज की तर्ज पर तैयार किया गया है और इसका नाम कौंडिन्य के नाम पर रखा गया है, जो एक महान भारतीय न...