नई दिल्ली, जून 26 -- नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 27 जून को यहां आयोजित होने वाले एक अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगे। समारोह का आयोजन नवनिर्मित नौसेना भवन में पहली बार किया जाएगा। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के दौरान राष्ट्रपति की ओर से नौसेना प्रमुख वीरता और विशिष्ट पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों में एक युद्ध सेना पदक (वाईएसएम), नौसेना पदक (वीरता), 13 नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और 17 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान यूनिट प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.