देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के चर्चित नौशाद हत्या कांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बलिया, मऊ समेत कई जगहों पर दबिश दी, हालांकि हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लग सके। उधर पुलिस आरोपियों पर शिकंजा और कसने के लिए जल्द ही न्यायालय में आवेदन देगी। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस दोनों के ऊपर इनाम भी घोषित करने की तैयारी में है। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी नौशाद अहमद की 19 अप्रैल की रात पत्नी रजिया सुल्ताना ने प्रेम में बाधा बनने पर अपने प्रेमी रोमान व उसके दोस्त हिमांशु ने मिल कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सूटकेस में शव रख कर तरकुलवा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। सोमवार को पुलिस ने इसका पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी रजिया सुल्ताना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मंगलवार को घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.