प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड के 28 हजार से अधिक स्कूलों में कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर 10 रुपये सीधे स्कूल को मिलेंगे। इससे पहले भी पंजीकरण शुल्क 50 रुपये में से दस रुपये स्कूल को मिलते हैं लेकिन वह प्रक्रिया इतनी उलझाने वाली थी कि इसमें महीनों लग जाते थे। इसलिए इंटरमीडिएट एक्ट 1921 में संशोधन करते हुए 50 में से 10 रुपये सीधे स्कूल के खाते में जमा करने की व्यवस्था की गई है। संशोधन को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। पिछले साल तक जो नियम था उसके अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत (रेगुलर) अभ्यर्थी के रूप में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को स्कूलों में कक्षा नौ तथा 11 में प्रवेश लेते समय शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होता है। स्कूलों के प्रधानाचार्य ये 50 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.