धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सरकारी स्कूलों के कक्षा नौ से 12वीं तक के सभी शिक्षकों को 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण एक मई से 31 मई तक पूरा करना है। जेसीईआरटी (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) रांची ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के लिए यह आदेश है। यह प्रशिक्षण जे गुरुजी एप के माध्यम से होगा। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 50 घंटे का सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण मिलना है। इनमें 24 घंटे का ऑनलाइन, छह घंटे का ऑफलाइन होगा। डायट में छह घंटे का गैर आवासीय व जेसीईआरटी में 20 घंटे का आवासीय होगा। 20 घंटे में अंतिम दो घंटे शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किया गया है। धनबाद के पहली से आठवीं तक के शिक्षक पहले ही 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण कर चुके हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.