अमरोहा, फरवरी 10 -- जोया, संवाददाता। घर से कालेज जाने को निकली छात्रा लापता हो गई। अगले दिन घर पहुंच उसने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। उसने बताया कि एक युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसका भाई पाकबड़ा के एक पानी के प्लांट में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां एक किसान की 14 वर्षीय बेटी क्षेत्र में स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह कॉलेज जाने को घर से निकली थी। लेकिन वह शाम तक भी वापस नहीं लौटी। तलाश के बीच शनिवार सुबह छात्रा घर पहुंची व उसने परिजनों को जो आपबीती बताई उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब वह क...