रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्नैप चैट में कक्षा 9वीं की छात्रा से दोस्ती कर उसे बहला-फुसला कर अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर शाम काशीपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शहर में स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। 14 फरवरी को बेटी स्कूल नहीं गई। वह रोजाना की तरह काम पर चला गया। घर पर पत्नी अकेली थी। दोपहर में उसकी बेटी घर पर दुकान से मैगी लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.