मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुकवार को नौवागढ़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर के निर्देशन में नौवागढ़ी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक मोर्चा के सदर प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता एवं योगेंद्र यादव उर्फ जोगी बाबू के संचालन में आयोजित की गई। संघर्ष मोर्चा मुंगेर के संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन ने विस्तार से मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चयन के संबंध में मोर्चा द्वारा आंदोलन के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा सचिव बैजनाथ यादव के नेतृत्व में भूमि चयन के लिए एक टीम आई थी, उस टीम में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति ,रजिस्टार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। भूमि अवलोकन के क्रम में उन्हें जानकारी मिली थी कि उक्त जगह पर अनेकों एक...