भागलपुर, जून 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एएसआई (एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया) के भागलपुर चैप्टर द्वारा चलाए जा रहे सर्जिकल वीक का समापन रविवार को हो गया। सर्जिकल वीक के आखिरी दिन एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों (सर्जन) ने अच्छी सेहत की खातिर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (नौलखा कोठी) से कचहरी तक की दौड़ लगाई। अंतिम दिन के कार्यक्रम के तहत 'वॉक फार हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसको एएसआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉक्टर नौलखा कोठी से मॉर्निंग वॉक करते निकले तो तिलकामांझी, पुलिस लाइन होते हुए कचहरी चौक पर पहुंच रैली को समाप्त कर दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि रोजाना कम-से-कम 30 मिनट तक टहलने से न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.