मेरठ, नवम्बर 6 -- सरधना। ऐतिहासिक चर्च में चल रही नौरौजी प्रार्थना के छठे दिन बुधवार को चर्च में प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। फादर्स ने श्रद्धालुओं को कृपाओं की माता मरियम के संदेश सुनाए। बताया कि माता मरियम का जीवन उद्धारकर्ता की मां का था, जो सम्मान और सुख भोगने के लिए धरती पर नहीं आईं, बल्कि दुनिया को कड़ी मेहनत, पीड़ा और पापों से छुटकारा दिलाने के लिए आई थी। फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि कृपाओं की माता मरियम ने हम सबके मार्गदर्शन को सहजता और सहज कृपा और आत्मविश्वास के साथ बताया है। उन्होंने बताया कि ईश्वर की प्रजा उन्हें स्वर्ग का द्वार पुकारती है। आज हम मरियम और उनके लक्ष्य को देखें। धन, सम्मान और सत्ता का लोभ व्यक्ति को अंधा बना देता है जिसके कारण अन्याय, शोषण एवं अशांति का राज उत्पन्न होता है। हम इन सभी चीजों के आकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.