औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से टकराने के बाद लगी आग की घटना के दूसरे दिन राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और आग से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के साथ जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम और वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव भी मौजूद रहे। नेताओं ने झुलसे लोगों के इलाज की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.