चंदौली, जनवरी 31 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई भीड़ और भगदड़ को देखते हुए बिहार से आने वाले भारी वाहनों को नौबतपुर बार्डर पर रोक दिया गया था। प्रयागराज में स्नान के बाद भीड़ कम होने पर गुरुवार को तीसरे दिन सुबह छह बजे से बार्डर से वाहनो को छोड़ा गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि शाम पांच बजे तक यातायात सामान्य हो गया। प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिहार से आने वाले वाहनों को जिले में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी क़तारें लगी रही। भारी संख्या में चार पहिया वाहनों के कारण यातायात अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार की सुबह छह बजे से पुलिस ने मशक़्क़त कर धीरे-धीरे वाहनों के रास्ता बनाया तब जाकर शाम तक स्थि...