बगहा, फरवरी 12 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंगलपुर गोपालगंज हाईवे पर बने पुलिस चेक केवल चार होमगार्ड के भरोसे चलता है। यहां चेक पोस्ट पर एक भी पुलिस पदाधिकारी का तैनाती नहीं है। जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे चेक पोस्ट पर केवल दो तीन होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात थे, जो गोपालगंज, सीवान, छापरा व उत्तर प्रदेश की ओर से सभी छोटे बड़े गाड़ियों नौतन होते हुए बेतिया जिले की ओर जाती है। चेक पोस्ट पर केवल कुर्सी रखी गई है, जहां एक होमगार्ड का जवान कुर्सी पर बैठा रहते हैं। साथ ही अन्य जवान भी कुर्सी या रुम के अन्दर चौकी पर आसन जमाए रहते हैं। वहीं चेक पोस्ट पर दो दो ब्रेकर बनाए गए हैं। किसी वरीय पदाधिकारी को देखते ही टोपी लगाकर जांच में जुट जाते हैं। मंगलपुर बरियारपुर चेक पोस्ट पांच होमगार्ड का नियुक्त है...