सीवान, फरवरी 11 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ अंजलि कुमारी व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सर्वजीत कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में इसकी रोकथाम व नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत पर करने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। वरीय पदाधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की और मुखिया से सक्रिय सहयोग करने की अपील की। बुनियादी स्वास्थ्य निरीक्षक आकाश कुमार श्रीवास्तव व पिरामल स्वास्थ्य के कार्यकर्ता ओमप्रकाश मिश्र ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, प्रसार के तरीके व इससे बचाव के उपायो...