बगहा, नवम्बर 26 -- बेतिया, हन्दिुस्तान संवाददाता। नौतन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो लड़कियों का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया हैं। दोनों मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है। एक घटना में 24 नवंबर की दोपहर 12 बजे लड़की घर से गायब हो गयी। उस वक्त उसकी मां खेत में थी। खेत से लौटी तो उसने लड़की की खोजबीन शुरू की। लड़की नहीं मिली। एफआईआर में लड़की की मां ने बताया है कि कुछ दिन पहले बेटी के पास से एक मोबाइल मिला था। जिसमें एक मोबाइल नंबर पर बात किया जाता था। वहीं दूसरी घटना में लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें बताया है कि 17 नवंबर की रात 12 बजे उनके गांव के रहने वाले रईस आलम ने उनकी बेटी को भगा लिया। सुबह में लड़की के पिता शिकायत करने आरोपी के घर गए तो उसके पिता व मां समेत अन्य ने बोला कि हमलोग आपकी लड़की को बुला देंगे। 19 नव...