सीवान, अक्टूबर 6 -- नौतन, एक संवाददाता। पूरे दिन और रात भर हुई भारी बारिश के कारण जहां खेत-खलिहान पूरी तरह जलमग्न हो गए है। वहीं कई मोहल्लों में भी पानी भर गया है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क के ऊपर से पानी की धारा बहने लगी है। क्षेत्र के किसान बताते है कि मानसून देर से और औसतन कम वर्षा होने को लेकर क्षेत्र में मक्का और धान की फसलें देर से लगाई गई। फसल लगाने के बाद भी बारिश पूरी तरह से नहीं हुई। जिससे धान और मक्का दोनों ही फसलें प्रभावित हुए। नतीजा यह हुआ कि सक्षम किसान क्षेत्र में धान के खेतों में पंपसेट से पानी चलाकर कुछ हद तक अपनी फसलों को बचाने में कामयाब हो गए। वहीं बाकी जो किसान इतने सामर्थ्यवान नहीं है। उनकी धान की फसलें सूख गईं। लेकिन मक्का की फदल के लिए खेती करने वाले किसान बेबस होकर भगवान भरोसे रहे। इसलिए लगाकर मौसम की बेरुखी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.