महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील सभागार में रेवेन्यू बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक एवं उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री दयानंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। हमेशा वादकारियों की आवाज को उठाता रहा है। फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। फरियादी अधिवक्ता पर ही विश्वास कर न्याय की आस लेकर पहुंचता है। उन्होंने कह...