महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सदन में कस्बे की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर अपनी बात रखी। कहा कि कस्बे में सीएचसी एवं पीएचसी होने के बावजूद भी डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इलाज कराने के लिए महराजगंज से गोरखपुर एवं बड़े शहरों को जाना पड़ रहा है। विधायक ने सदन में प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कई विकास कार्यों को भी गिनाया। रोहिन बैराज बन जाने से हजारों किसानों को फायदा पहुंच रहा है। साथ ही भारत नेपाल सीमा पर भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से क्षेत्र के विकास की बात भी किया । उन्होंने कहा कि कस्बे की मुख्य बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद होने के बावजूद लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है । जिसमें डॉक्टर के साथ ही अन्य आवश्यक ...