पलामू, दिसम्बर 20 -- पाटन, प्रतिनिधि। प्रखंड के नौडीहा पंचायत की विकास योजनाओं एवं वितीय लेखा-जोखा की शुक्रवार को बीडीओ ने जांच की। बीडीओ ने बताया कि पूरे राज्य में पंचायती राज विभाग से पंचायत में राशि आने की बाट जोह रहा है। नौडीहा पंचायत में गत दो वर्षों से अधिक विभिन्न विकास मद की राशि रहने के बावजूद विकास का काम नहीं कराया गया है। नौडीहा पंचायत के खाते में विकास के लिए 15वें वित्त, मनरेगा (सामग्री), पंचायत सुदृढ़ीकरण आदि के लगभग 30 लाख रुपये पड़े हैं। अनेक पत्राचार के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। मनरेगा से मानव दिवस सृजन एवं अन्य कई अन्य मानकों में भी नौडीहा पंचायत पूरे प्रखंड में निचले पायदान पर है। पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक भी नहीं हुई है। योजनाओं के भौतिक निरीक्षण में भी अनियमितताएं पाई गई है। समेकित जांच प्रतिवेदन तै...