मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। रविवार को परंपरा के तहत नौचंदी मेले का उद्घाटन तो हो गया, लेकिन उद्घाटन के साथ ही विवाद भी हो गया। एडीजी, डीएम ने परंपरा के तहत फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर नौचंदी मेले का उद्घाटन कर दिया। मेयर भी पहुंचे, लेकिन तब तक कबूतर उड़ गए। नाराज मेयर बैरंग लौट गए। मेयर का कहना है कि यह शहर की जनता का अपमान है। उधर, इस मामले में राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी नाराजगी जताई है। रविवार को परंपरागत तरीके से नौचंदी मेले का उद्घाटन हुआ। मेयर को भी उद्घाटन के लिए सूचना दी गई थी। जब तक मेयर हरिकांत अहलूवालिया वहां पहुंचे तो उद्घाटन हो चुका था। शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा दिये गये थे। मेयर के बिना ही अधिकारियों ने नौचंदी मेले का उद्घाटन कर दिया था। मेयर हरिकांत अहलूवालिया गुस्से में हो गए। बोले, 10 मिनट तो इंतजार कर सकते थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.