मेरठ, मई 28 -- नौचंदी मेले में 200 रुपये को लेकर बखेड़ा हो गया। चुस्की विक्रेता और झूले वाले भिड़ गए और जमकर मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार जयदेवी नगर निवासी आकाश पुत्र विजय कुमार और उसका साथी बुलंदशहर निवासी मोहित पुत्र श्रीचंद शर्मा जयपुरी चुस्की वाले स्टॉल पर काम करते हैं। 26 मई की रात वे स्टॉल पर थे तभी 200 रुपये को लेकर बराबर में ही झूले पर काम करने वाले कर्मचारियों सलीम और करन ने उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी। लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीर सिंह चुस्की वाले सोनू ने भी मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी। आकाश और मोहित को चोट लगी थी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भेजा और ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.