अमरोहा, फरवरी 15 -- शनिवार को कस्बे के मोहल्ला अली नगर में भाजपा राष्ट्रीय महासंपर्क विभाग के जिला संयोजक वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर गुजर रहे कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके अलावा गांव बादशाहपुर में मोनू सैनी के नेतृत्व में शिवभक्तों का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष थमन सिंह चौहान, अरशद हयात, इकराम सैफी, पवन जाटव, थम्मन सिंह चौहान, ऋषभ कुमार, नितिन सैनी, जितेंद्र कुमार सैनी, सैयद कमर हैदर नकवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...