उत्तरकाशी, जून 27 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद दावेदारों के चेहरे खिल गए। नौगांव प्रखंड के कई गांव में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। प्रखंड के जादणु और खिर्मू एवं फणगांव आदि गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रधान को निर्विरोध चुना गया। जादणू ग्राम सभा में चमन लाल निर्विरोध प्रधान चुने गए। खिर्मू ग्राम सभा में राजेश पंवार तथा फणगांव गांव में गब्बर सिंह रावत को निर्विरोध चुना गया। वहीं लोदन ग्राम सभा से प्रधान पद के लिए पीतांबर नौटियाल एवं ओड गांव ग्राम सभा से नवीन बहुगुणा, जुगड गांव क्षेत्र पंचायत वार्ड से सीमा चौहान, मुला गांव ग्राम सभा से प्रधान पद के लिए अनीता देवी, पिसाऊ एवं नैणी ग्राम सभा से आनंद सिंह को प्रधान निर्विरोध चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...