उत्तरकाशी, मार्च 25 -- सोसाइटी फॉर हिमालयन ऐसेंटीएल नेचर एंड सोसियल रिसरर्च (हिंसर) संस्था की सचिव (रेड राइस लेडी) स्वतंत्री बंधानी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एसडीजी अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड संस्था को सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं बेहतर पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। हिंसर संस्था उत्तरकाशी जिले के नौगांव और पुरोला ब्लॉक में लाल धान और अन्न की खेती पर विगत एक दशक से कार्य कर रही है। संस्था द्वारा लाल चावल और अन्न में मंडवा, झंगोरा, कौणी, चोलाई के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही उत्पादन, प्रशसकरण और विपणन पर संगठनात्मक रूप से कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में एसडीजी अचीवर अवार्ड समारोह में उत्तराखंड के तीन व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.