चंदौली, फरवरी 21 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तिया गांव निवासी 27 वर्षीय बीरबल साहनी का शव गुरुवार को सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुल के समीप कूड़ा राजवाहा नहर में उतराया मिला। युवक घर से नाराज होकर सप्ताहभर पहले घर से निकला था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के जयमोहनी भुर्तिया गांव निवासी रामलाल अपने पुत्र बीरबल साहनी को बीते 14 फरवरी को किसी बात पर डांट दिया था। जिससे नाराज होकर घर से भाग गया। इस दौरान परिजन रिस्तेदारी और स्थानों पर काफी खोजबीन किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 18 फरवरी को चकरघट्टा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया था। वही गुरुवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.