धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद, वरीय संवाददाता इस्कॉन कुसुम विहार की ओर से श्री राधा अष्टमी महोत्सव मनाया गया। आठ लेन स्थित ब्लू लगून्स के स्वीमिंग पूल में नौका विहार का आयोजन किया गया। राधा माधव के नौका विहार का दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री राधा नाम के कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुसज्जित नाव पर राधा माधव के विग्रह को रखकर सुंदर विहार कराया गया। नौका विहार के बाद छप्पन भोग, महाआरती और कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष विशेष 25 किलो लड्डू की होली खेली गई। लड्डू की होली श्री बरसाना धाम में राधा अष्टमी के अवसर पर खेली जाती है। इस मौके पर इस्कॉन कुसुम विहार के प्रबंधक सुंदर गोविंद ने भक्तों को श्री राधा रानी जन्मोत्सव की महिमा बताई। सुंदर प्रभु ने बताया कि भक्तों के जीवन में प्रेम, सरलता, करुणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.