बुलंदशहर, जुलाई 8 -- क्षेत्र के गांधी रोड स्थित चांमड़ मंदिर पर नौका विहार उत्सव आयोजित हुआ। जिसमें श्रीकृष्ण और राधा रानी के भजनों से माहौल भक्तीमय हो गया। श्रीजी संकीर्तन मंडल की ओर से नौका विहार उत्सव का शुभारंभ यमुना महारानी का पूजन करते हुए किया गया। जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को नौका में बैठाते हुए जल में विहार कराया गया। जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण-राधा और हंस-हसंनी के दर्शन करके उपस्थित श्रद्धालु आनंदित हो गए। वहीं कृष्ण माधौ विहारी दास महाराज ने भजन सुनाए। उन्होंने आज ठाड़ौं रहे बिहारी यमुना पट पे, मत जइयों री अकेली कोई पनघट पे, आयो प्यारी नौका विहार करें आदि राधा नाम संकीर्तन सुनाए। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर चेयरपर्सन पति भगवानदास सिंघल, राम दिवाकर, वीनू शर्मा, शाकुल तायल, रजत अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.