टिहरी, मई 31 -- प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ऋषिकेश टीएचडीसी मुख्यालय में टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर प्रतापनगर के युवाओं को नौकरी में वरीयता देने की मांग की। नेगी ने निदेशक कार्मिक से कहा कि टिहरी बांध निर्माण में राष्ट्र की तरक्की एवं प्रगति में अति दुर्गम विस्थापित एवं प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए प्रतापनगर और टिहरी के युवाओं को नौकरी में वरीयता दी जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन में उत्तराखंड का हिस्सा 25 प्रतिशत तय हो। जिससे उत्तराखंड को आय मिल सके। टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक शैलेन्द्र सिंह विधायक नेगी को मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी और गंभीर सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.