नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी बहाली की मांग को लेकर बस मार्शल गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने शालीमार बाग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। विधानसभा सत्र में जाने से पहले मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर समस्याएं जानीं। बस मार्शलों ने कहा कि बीते 17 महीने से धरना बस मार्शल और सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता दे रहे थे, लेकिन सरकार ने होमगार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती खोलने की घोषणा कर दी। होमगार्ड भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल टेस्ट अनिवार्य कर दिए जाने के कारण 10 साल नौकरी कर चुके बस मार्शल पात्रता से बाहर हो जाएंगे। बस मार्शलों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में 31 अक्तूबर 2023 को डीटीसी, क्लस्टर बस मार्शल और अन्य 40 विभागो में लगे सिविल डिफेंस कर्मचारियो को बिना पूर्व सूचना नौकरी से निकाल दिया गया था।...