भागलपुर, दिसम्बर 19 -- बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही पर पति होने का दावा कर रहे युवक ने गंभीर आरोप लगाया है। बर्खास्त महिला सिपाही जब दोबारा नौकरी में बहाल हुई तो उसका पति के प्रति व्यवहार बदल गया। यहां तक कि अब वह अपने पति को पहचानने से भी इनकार कर रही है। परेशान पति फरियाद लेकर सीटीएस नाथनगर पहुंचा। एसएसपी कार्यालय में भी आपबीती सुनाई। हर जगह उसे कोर्ट जाने की सलाह दी गई। आरा जिला के रहने वाले पीड़ित देव भारती ने बताया कि 2022 में उसने बर्खास्त चल रही महिला सिपाही के साथ शादी की थी। उसका का पति गुजर चुका था और वह काफी दुखी थी। इस वजह से देव ने उसे सहारा देने के लिए अपना लिया। लेकिन, कुछ दिनों तक पारिवारिक रिश्ता सब ठीक ढंग से चला। 2023 में महिला सिपाही की नौकरी दोबारा बहाल हो गई। इसके बाद उसका रवैया बदल गया। यह भी पढ़ें- नीतीश के हिजाब...