मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बुधवार गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप हैकि एक व्यक्ति ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम उसे ले गया। जबरन मारपीट कर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दुर्गापुर चौराहा के पास से नामजद आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के धनीपट्टी गांव निवासी आदेश कुमार बिन्द को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.