मऊ, मार्च 28 -- मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खीरीया निवासी पति-पत्नी पर पीड़ित ने नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। साथ ही पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बलिया जिला के अखोप निवासी अनिल पुत्र शिवपूजन और बलिया के बांसडीह थाना के धनपलिया निवासी उपेंद्र कुमार यादव ने रामपुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पहाड़ीपुर खीरीया निवासी कृष्णकांत यादव और उनकी पत्नी गीता यादव ने खाद्य निगम विभाग में एजी तृतीय जनरल में भर्ती के नाम पर चार लाख 50 हजार रुपये के दो अलग-अलग खातों में तथा शेष पैसा नगद के रूप में कुल 23 लाख रुपये ले लिए। गारंटी के तौर पर बैंक ऑफ इंडिया का एक चेक तेरह लाख और दूसरा चेक दस ला...