शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। फर्जी जीएसटी फर्मों के जरिए स्क्रैप कारोबार में करोड़ों रुपये की कर चोरी करने वाले गैंग का शनिवार को पर्दाफाश हुआ। एसआईटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि गैंग अब तक 200 से 250 ट्रक स्क्रैप फर्जी ई-वे बिल और बिल्टी के जरिए पास करा चुका है। नवंबर में जीएसटी के सचल दल प्रभारी हरित कुमार ने तीन ट्रकों के खिलाफ फर्जी फर्म के नाम पर स्क्रैप ले जाकर बेचने के आरोप में रोजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को सूचना मिली कि फर्जी फर्म से जुड़े आरोपी दिल्ली से शाहजहांपुर आ रहे हैं। इसके बाद अटसलिया पुल पर घेराबंदी कर पुलिस ने अखिलेश, विपिन, शिव ओम शर्मा उर्फ सुमित और राहुल राणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सबसे पहले गिरोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.