सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। अखंडनगर के अलीमुद्दीनपुर हाजीपुर गांव में तैनात सफाई कर्मी देवीदीन को नौकरी दिलाने के नाम पर धनउगाही करने व तैनाती गांव में कई दिन से अनुपस्थित पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट पर आरोपी सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया। विकास खंड अखंडनगर की ग्राम पंचायत अलीमुद्दीनपुर की राजस्व गांव हाजीपुर की जांच एडीओ पंचायत ने किया था। जांच के दौरान गांव में तैनात सफाई कर्मी देवीदीन तीन दिन से अनुपस्थित रहने, स्कूल में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। इसके साथ ही अभिनव मौर्या ने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर सफाईकर्मी की ओर से उनके पिता से चार लाख रुपए लिया गया था। सामाजिक दबाव में एक लाख 60 हजार वापस कर दिया गया। शेष धनराशि अभी तक वापस नही की गई। जांच में इसके लिए भी सफाईकर्मी उत्तरद...