मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- गांव चौरावाला निवासी युवक ने एक व्यक्ति पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी वकील ने बताया की मेरठ के गांव दबथुवा गढ़ी निवासी नंदकिशोर पुत्र धर्मपाल सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.40 लाख रूपये ले लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।पीड़ित से तीन माह तक एजुकेशन डेवलपमेंट स्टूडेंट सर्वे प्रोग्राम का काम कराया गया। लेकिन वेतन नहीं दिया गया। पीड़ित वकील ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी से अपने रुपए वापस दिलाने की मांग की है पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.