शामली, फरवरी 8 -- शहर के कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से सहकारी समिति में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लिसाढ़ निवासी नीशू मलिक पुत्री धर्मेन्द्र मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ लखनऊ गई थी, जहां उसकी मुलाकात नीरज पुत्री कृष्णपाल मूल निवासी गोठरा जनपद बागपत हाल निवासी लखनऊ तथा नदीम फौजी से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे सहकारी समिति शामली में सचिव पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे शामली सहकारी बैंक में एआर शिवम नामक व्यक्ति से मिलवाया और इंटरव्यू कराने की बात कही। इंटरव्यू के बाद आरोपियों ने सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराने...