मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। साइबर ठगों ने न्यूजीलैंड की कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला से 6.30 लाख की ठगी कर ली। टेलीग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क करने के बाद एक महिला ने अलग-अलग खातों में यह रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शांतिनगर लेन-1 निवासी अपेक्षा पोरवाल पत्नी दिव्य रस्तोगी ने पुलिस को तहीरर देकर बताया कि बीते 11 मर्च का उनके मोबाइल टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। इसके बाद एक लड़की ने उनसे बात की, जिसने खुद का नाम पायल बताया। यह भी कही कि वह न्यूजीलैंड गोल्ड मर्चेंट कंपनी की एचआर है। उसने अपेक्षा को न्यूजीलैंड गोल मर्चेंट नाम की कंपनी में जॉब दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद झांसे में लेकर अलग-अलग प्रक्रिया पूरी कर...