बिहारशरीफ, जून 29 -- नौकरी के बदले जमीन लेने वाले बताएं, अब क्या छीनेंगे-चिराग बहुजन भीम संकल्प समागम में 243 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस के हॉकी मैदान में हुआ आयोजन आपातकाल को लेकर राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना फोटो: चिराग-राजगीर में रविवार को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को फूलों की माला पहनाते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। लोजपा रामविलास ने रविवार को स्थानीय गेस्ट हाउस के हॉकी मैदान में बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजगीर की धरती से चुनाव का शंखनाद कर दिया। बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। भारी भीड़ के बीच 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने आपातकाल को लेकर राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्...