धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रेलवे में नौकरी के नाम पर हुई 40.47 लाख रुपए की ठगी मामले में धनबाद थाना की पुलिस दिल्ली के मनीष सहित पांच लड़कों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में धैया ठाकुरकुल्ही निवासी संजीत कुमार और सरायढेला तपोवन कॉलोनी के सुबोध कुमार को पकड़ा था। दोनों ने गिरोह में शामिल अपने सभी साथियों के नामों का खुलासा किया है। धनबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस सभी आरोपियों के सत्यापन कर गिरफ्तारी में जुटी है। अभी तक की जांच में मनीष के अलावा अश्विनी उर्फ राजीव मिश्रा, रवि उर्फ रवि वर्मा, करण मंडल और अभिषेक का नाम सामने आया है। पुलिस को पता चला कि मनीष ने सबसे पहले तमिलनाडु कृष्णागिरी टाउन निवासी सी कोविल को झांसे में लिया। उसने धनबाद के अश्विनी उर्फ राजीव मिश्रा के जरिए धोखरा ह...