गोरखपुर, मार्च 5 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जालसाजी करने व रुपये वापस मांगने पर धमकी देने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 2022 में केस दर्ज किया गया था, तभी से वह फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान खोराबार निवासी अभिनेष निषाद के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभिनेष निषाद ने मुझे विश्वास में लेकर गोरखपुर एम्स हास्पिटल मे क्लर्क व इंडिगो एयर लाइन्स मे ग्राउंड स्टाफ की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व कूटरचना करते हुए विभिन्न माध्यम से 16 लाख 82 हजार रूपया ले लिया था व फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया था। नौकरी न मिलने पर पैसा वापस मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.