रुडकी, अक्टूबर 4 -- नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार युवक को पुलिस ने सहारनपुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार एक युवती ने बीते माह तहरीर देते हुए एक युवक को नामजद करते हुए नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोकेश कुमार, निवासी जगेता गुर्जर शिव मंदिर थाना नुक्कड़ जनपद सहारनपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीम ने शुक्रवार को फरार आरोपी लोकेश कुमार को स्टेट बैंक कॉलोनी रोड सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.